फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विवि के वीसी बने आईसीएआर गवर्निंग बॉडी के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विवि के वीसी बने आईसीएआर गवर्निंग बॉडी के सदस्य
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक कुमार सरयाल को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की गवर्निंग बॉडी और जनरल बॉडी में सदस्य मनोनीत किया है। कृषि मंत्री भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सोसायटी के अध्यक्ष हैं और उन्होंने प्रो. सरयाल को इन दोनों प्राधिकरणों के लिए तीन वर्ष के लिए सदस्य मनोनीत किया है। साल 1978 के बाद इस पर्वतीय कृषि विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार हुआ कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की किन्हीं बहुप्रतिष्ठित निर्णायक प्राधिकरणों में किसी कुलपति का मनोनयन हुआ है। गवर्निंग बॉडी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का एक मुख्य कार्यकारी और निर्णायक प्राधिकरण है। कृषि विवि के संयुक्त निदेशक डॉ. हृदय पाल सिंह ने कहा कि बासमती चावल के विकास में योगदान देने और महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से जवाहर लाल नेहरू जैसे अवार्ड एवं अन्य विभिन्न सम्मानों से अलंकृत सुप्रसिद्ध कृषि विज्ञानी प्रो. सरयाल को हाल ही में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने शेरे कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि जम्मू के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के लिए नामित किया है। वह इंडियन सोसायटी ऑफ जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग आदि जैसी कई प्रोफेशनल सोसायटीज के सदस्य हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें