बैजनाथ-पपरोला नंप के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का फैसला आज
वीरवार को सायं तीन बजे तक होगी वोटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ-पपरोला नपं की पर किसका कब्जा होगा, इसका निर्णय आज हो जाएगा। नपं के 11 पार्षदों में से कांता देवी और रुची कपूर अध्यक्ष पद और आशा और अनीता सूद का उपाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला होगा। कांता देवी के पक्ष में पूर्व में आधा दर्जन पार्षदों थे, जबकि रुची कपूर के पक्ष में चार पार्षद थे। एक पार्षद कविता चौधरी नामांकन वापसी के समय पूरे घटनाक्रम से नादरद थी। क्रॉस वोटिंग न होने की सूरत में कांता और आशा का पलड़ा भारी रह सकता है, लेकिन क्रॉस या नोटा वोटिंग से इंकार नहीं किया जा सकता। एक पार्षद के भी चुनाव में भाग न लेने या फिर नोटा का प्रयोग करने पर पलड़ा बराबर रह सकता है। पिछले एक वर्ष से नपं पर कब्जे को लेकर जंग चल रही है और ऐसे में विकास कार्य भी प्रभावित हुए हैं। अब चुनाव होने के बाद विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। नपं के सचिव एवं एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि तीन बजे तक पार्षद अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।