फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिटर पार्किंग स्थाई रूप से खड़े हो रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध पार्किंग से दुकानदार परेशान
विज्ञापन

योल (कांगड़ा)। योल के मुख्य बाजार में विजिटर पार्किंग पर अवैध रूप से कब्जे जमाए बैठे टैक्सी चालकों, जीप चालकों, ट्रक चालकों और निजी वाहन चालकों से व्यापारी परेशान हैं। दुकानदार इस संबंध में कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन चालक 100-200 रुपये का चालान करवाकर वहीं गाड़ियां खड़ी रखते हैं। इस संबंध में पुलिस चौकी योल में शिकायत दर्ज करवा चुके घियारी पुल टैक्सी यूनियन के प्रधान संजीव, प्रवीण वालिया, विक्रम, सुभाष रवि, बलबीर सहित अन्यों ने कहा कि मुख्य बाजार योल से मानकशाह गेट तक हर समय गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इससे बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को गाड़ी खड़ी करने के लिए जगह नहीं मिलती है। इतना ही नहीं, इससे योल बाजार में जाम भी लगा रहता है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सेठी ने कहा कि विजिटर पार्किंग में कोई स्थायी गाड़ी खड़ी न करे। गुरुद्वारे के पास खुली पार्किंग में यह गाड़ियां खड़ी की जा सकती हैं। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापार मंडल भी अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें