पेयजल पाइप तोड़ने पर झगड़ा, मामला दर्ज
पीरसलूही (कांगड़ा)। थाना क्षेत्र रक्कड़ की कूहना पंचायत में शनिवार देर शाम ट्राला से पाइप लाइन तोड़ने पर झगड़ा हो गया। झगड़े में दंपति घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नादौन अस्पताल में पहुंचाया गया। रक्कड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, थाना प्रभारी थाना रक्कड़ सुरेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज है और जांच अधिकारी भेजकर जांच करवाई जा रही है। शीघ्र ही दोषी को खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । इस परिवार को दहशत से उबारा जाएगा।