फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गग्गल में मनाया एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का स्थापना दिवस रविवार को गगल हवाई अड्डे पर मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न उड़ानों से गगल पहुंचे सभी यात्रियों को फूल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हवाई अड्डा निदेशक सोनम नोरबू ने गगल हवाई अड्डे में पिछले कुछ समय में हुए विकास कार्यों तथा गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही गगल हवाई अड्डा देश के विकसित हवाई अड्डों में से एक होगा। तरुण गुलाटी ने बताया कि इस अवसर पर एयरपोर्ट अधिकारियों और कर्मचारियों ने वहां पर उपस्थित लोगों को भी सम्मानित किया और एयरपोर्ट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एयरपोर्ट के विकास में सहयोग देने के लिए शपथ ली। इस अवसर पर हवाई अड्डे के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी एवं एयरलाइंस से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें