चालक पर मधुमक्खियों ने बोला हमला
शाहपुर (कांगड़ा)। रैत बाजार में एसबीआई शाखा के नजदीक दोपहर के समय मधुमक्खियों के झुंड ने दोपहिया वाहन चालक पर अचानक हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से वहां उपस्थित दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग मधुमक्खियों के डर से छुपने के लिए आगे-पीछे भागने लगे। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाकर आग जलाकर धुआं डाला। धुएं से मधुमक्खियां वहां से भाग गईं। हमले में घायल सुभाष चंद निवासी धनोटू देहरा को नागरिक अस्पताल शाहपुर में पहुंचा गया।