फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा : प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। पांच दिवसीय राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का समापन समारोह शनिवार को हुआ। कार्यक्रम में विधायक मुलख राज प्रेमी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेले में अमर उजाला ने मीडिया प्रयोजक की भूमिका निभाई। विधायक ने कहा कि क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। खीर गंगा घाट, महाकाल मंदिर और दियोल के ततवानी में गर्म पानी के चश्मे को विकसित करने के लिए जल्द प्रारूप तैयार करके धन की व्यवस्था कर कार्य शुरू करवाया जाएगा। बैजनाथ पपरोला नगर पंचायत की सबसे बड़ी समस्या डंपिंग साइट की है। टासी जोंग के समीप 50 कनाल भूमि पर कूड़ा संयंत्र की स्थापना कर लोगों को इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी। प्रशासन के साथ वह भी मेले के लिए पर्याप्त समय नहीं दे पाए हैं और आगामी वर्ष समस्त खामियों को दूर करके मेले को बेहतर तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने अनुज आचार्य की संपादित स्मारिका का विमोचन करने के बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और मेले के आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया। इससे पूर्व ऐतिहासिक शिव मंदिर में पांच दिन तक चले महारूद्र यज्ञ का समापन पूर्णाहुति के साथ हुआ। इस मौके पर एसडीएम विकास शुक्ला, तहसीलदार वचित्र सिंह ठाकुर, नायब हंस राज, मंडल भाजपा अध्यक्ष कर्ण जंवाल, प्रकाश डोगरा, सुदेश राणा, डॉ. विनोद गुलियानी, डॉ. कुलदीप वरवाल, धनी राम ठाकुर, अनिल शर्मा, अजय राजपूत, आशुतोष छावड़ा, चुनी लाल भंगालिया, शीला प्रेमी, तिलक प्रेमी, अनुज आचार्य, उदयवीर राणा, बहल और कांता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें