थुरल/लंबागांव (कांगड़ा)। थुरल और लंबागांव ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक जेसीवी और टिपर को पकड़ा है। थुरल पुलिस ने न्यूगल खड्ड में अवैध खनन करते एक ट्रैक्टर पकड़ा है। इस पर पुलिस ने मौके पर 4600 रुपये जुर्माना वसूल किया है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर भी पुलिस ने 10 वाहनों के चालान कर 1400 रुपये मौके पर वसूल किए, जबकि धूम्रपान करते हुए पुलिस ने सात लोगों को रंगे हाथ पकड़ा है। इनसे 600 रुपये जुर्माना वसूला गया। थाना प्रभारी ओपी ठाकुर ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जा रहा है। लंबागांव पुलिस ने सकोह के पास ब्यास नदी पर अवैध खनन करते हुए एक जेसीवी और टिपर को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए 35,000 रुपये बतौर जुर्माना वसूल किया। मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के एसएचओ आशीष पठानिया ने की है।