फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरा में दुकानों के बाहर से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धीरा(कांगड़ा)। धीरा बाजार में एसडीएम संजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान के बाहर रखे सामान को दुकानदारों को अंदर रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने वाहन चालकों से भी कहा कि वे बाजार में अपनी गाड़ी सही तरीके से पार्क करें, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। एसडीएम ने बाजार में स्वच्छता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए व्यापारियों से सफाई रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने ढाबों व चाय विक्रेताओं को अपने संस्थानों में सफाई रखने की चेतावनी दी तथा अपने-अपने लाइसेंस रिन्यू करवाने को भी कहा। इस अभियान में बीडीओ भेडू महादेव सिकंदर, एसडीओ लोक निर्माण विभाग विनीत शर्मा, एसडीओ आईपीएच संजीव सूद, जेई संजय धीमान, भवारना थाना से भूप सिंह, बीडीसी अध्यक्ष सुनील, पंचायत प्रधान कविता धारवाल समेत कई लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें