नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर पब्लिक स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र अनमोल शर्मा का चयन राष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आंध्र प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को नूरपुर के मिनी सचिवालय में एसडीएम आबिद हुसैन सादिक और अन्य इलाकावासियों की तरफ से शुभकामनाओं सहित रवाना किया। नूरपुर पब्लिक स्कूल के निदेशक अरविंद डोगरा ने कहा कि अनमोल शर्मा स्कूल के होनहार छात्र हैं और अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत अनमोल राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। वहीं, एसडीएम आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि अनमोल का चयन नूरपुर क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और उसकी इस उपलब्धि के चलते नूरपुर प्रशासन की तरफ से सम्मानित कर रवाना किया गया है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी अनमोल के शानदार प्रदर्शन की कामना की। इस मौके पर नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान अंकित सूरी, सुनील कुमार टाटा, गुलाब सिंह, पंकज शर्मा, तिलक ठाकुर, कुलजीत सिंह, करण महाजन, रचित शर्मा, भवानी पठानिया, अरविंद डोगरा, रविकांत, वरुण, गणेश, नरेंद्र दत्ता, धेरेंद्र शर्मा, रोहित रंजन, आयुष सहित स्पोर्ट्स क्लब के सदस्य मौजूद रहे।