फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के कैडेट्स ने जीते दो गोल्ड सहित पांच मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के एनसीसी कैडेट्स ने मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण कैंप में दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रांज मेडल जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मध्यप्रदेश में एक से 12 दिसंबर तक आयोजित नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ डायरेक्टोरेट के 16 कैडेट्स ने 5एचपी (आई) कंपनी एनसीसी धर्मशाला के एएनओ कम टीओ विवेक सिंह जंबाल के नेतृत्व में भाग लिया। एएनओ कम टीओ विवेक सिंह जंबाल ने बताया कि कैंप में देश भर के 17 एनसीसी डायरेक्टोरेट के एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ डायरेक्टोरेट के तहत 16 कैडेट्स ने भाग लिया। इसमें छह कैडेट्स हिमाचल प्रदेश से शामिल रहे। कैंप में पायलेटिंग प्रतियोगिता में कनिका और टेबल ड्रिल में शिवाली ने गोल्ड मेडल हासिल किया है, जबकि एकल गायल और रंगोली प्रतियोगिता में दिव्यांश ने सिल्वर, रंगोली में ब्रांज मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें