धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में शैक्षणिक सत्र 2016-17 का वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बौद्घ धर्म गुरू दलाई लामा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति के महत्व और उसे संजोकर रखने का आह्वान किया। मुख्यातिथि ने विभिन्न परीक्षाओं में उम्दा प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही साल भर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और स्वयं सेवियों को भी सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो सुनील के मेहता ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बीए दूसरे सेमेस्टर में अदिती, बीएससी पहले सेमेस्टर में नीरज, बीकॉम पहले सेमेस्टर में तमन्ना कौशल, बीए तृतीय सेमेस्टर में शिखा शर्मा, बीएससी तृतीय सेमेस्टर में नवधा, बीकॉम तृतीय सेमेस्टर में रिया, बीए छठे सेमेस्टर में आयूष, बीएससी छठे सेमेस्टर में शलोनी, बीकॉम छठे सेमेस्टर में श्रद्धा, बीए प्रथम सेमेस्टर में राधिका, एमसीए प्रथम सेमेस्टर में अयश कपूर, दूसरे सेमेस्टर में हार्मोनी, तृतीय सेमेस्टर में रविना, एमए प्रथम सेमेस्टर राधिका, तृतीय सेमेस्टर में रीता रानी को प्रथम स्थान हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया गया। इसके अलावा दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इससे पूर्व एनसीसी कैडेट्स ने मुख्यातिथि बौद्घ धर्म गुरू दलाई लामा को सलामी दी। कार्यक्रम में मंच का संचालन अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक प्रो नरेश शर्मा ने किया। इस मौके पर कॉलेज के पूर्व छात्र संगठन, कॉलेज स्टाफ सहित पीटीए के पदाधिकारी एवं सदस्य भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।