अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। रेनबो स्कूल में आयोजित दो दिवसीय फैंसी ड्रेस शो में प्री नर्सरी से कक्षा पहली तक के लगभग 300 नौनिहालों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर मंच पर अपने जलबे बिखेरे। शो का शुभारंभ स्वागत नृत्य से किया गया। इस आयोजन के दौरान प्री नर्सरी के अथर्व ने जेंटलमैन, नर्सरी की अनवी ने राधा, सुदय नागपाल ने ब्लड डोनेटर, अथर्व सहगल, उत्कर्ष और आरव मोंगरा ने सैनिक, आरव ने डॉक्टर, मानविका ने माडर्न गर्ल, वृशांक, राघव, आयान और अंश ने कृष्णा, श्रेया ने मधुमक्खी, नीलाक्षी ने राजकुमारी, आरव सूरी ने टमाटर और आर्यन ने जेंटलमैन, आयान ने बाल गोपाल, निनाद ने घड़ी, मानवीर ने डांसर, सक्षम ने सैनिक, पुलकित ने दूल्हा, आरव ने हनुमान, वंशिक ने पुलिस मैन, वामिका ने झांसी की रानी, आशमन ने भगत सिंह, हर्ष ने डॉक्टर, आदित्य ने पंजाबी मुंडा और सुहानी ने कविता गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। केजी के दर्शिल ने स्पाइडर मैन, ध्रुव ने रॉक स्टार, आरव ने सोशलिस्टिक रिलेटिड, शिविन ने पंजाबी गायक, अमृत ने पंडित जी, कृतिका ने लक्ष्मीबाई, कृश ने गायन, दिव्यांश ने सैनिक, दिव्या ने ट्रैफिक लाइट, अरनव ने कविता, इवाना ने हिमाचली किन्नौरी लड़की और आद्या कौर ने बेटी बचाओ नामक बहुत ही मनमोहक कविता सुनाकर भाव विभोर किया, जबकि अनिरु द्ध और दिव्यम ने हनुमान, यशिका ने बार्बी डॉल, अरव और परव राणा ने राम-लक्ष्मण, सारविक ने राम, वरुण और अर्शित ने आर्मी मैन, आदिश ने हीरो, पारूल ने लक्ष्मी, तनवी ने राधा, अनांसी और अंशिका ने डॉक्टर, अवंतिका ने अध्यापिका, आकृति ने हनी बी, काशवी ने गद्दण, हिमांधी ने हीरो की भूमिका निभाई। इसके अलावा प्रियांश ने अभिनेता, शिवांगी ने फेयरी, खुशबू ने कवयित्री, रिजुल ने हाथी, आरुषि ने कविता, कार्तिक ने पहाड़ी लड़का, शिवम ने सीआईडी इंस्पेक्टर, आकर्षित और आरव ने पुलिस मैन, यशस्वनी ने बार्बी डॉल, कृष्णा ने बैलून सैलर, सहर्ष और गिरीश ने जैंटलमैन, आदिक ने स्टार, यामिनी ने एंजल, सहर्ष अंगारिया ने वाटर ड्रॉप, अर्शिया ने मछली, गरिमा ने परी और सोनाक्षी ने मॉडल की भूमिका निभाई। इस दौरान सातवीं और आठवीं के बच्चों की ओर से पंजाबी गिद्दा पेश किया गया। इसके अलावा नर्सरी की अनादी आर्मी ऑफिसर भारद्वी ने इंदिरा गांधी, सक्षम ने पुलिसमैन, दिव्यांश ने ट्रेन ड्राइवर, रित्विक ने डॉक्टर, अंशिका ने पंजाबी कुड़ी, कनिष्का ने फ्लार वेंडर, लक्षिता ने अध्यापिका और तमिशा ने गर्ल चाइल्ड की भूमिका निभाई। नर्सरी एस्टर तथा कक्षा प्रथम के विभिन्न सदनों के बच्चों ने भी रैंप पर विभिन्न वेशभूषाओं में सजकर अपनी प्रतिभा दर्शाई। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप, उपप्रधानाचार्य मीनाक्षी कश्यप और अकादमिक हैड मधु चौधरी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।