ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। मिनर्वा कॉलेज ऑफ फार्मेसी इंदौरा में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इसमें जम्मू की दो फार्मास्यूटिकल कंपनियों ने बीफार्मेसी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। अनुराग, सृष्टि, स्नेहा, राहुल, पीयूष ठाकुर, पारुल, पलक, नितेश और अमीषा का चयन एमक्यूर फार्मास्यूटिकल में हुआ। वहीं, चेतन शर्मा, मोहित, राहुल कुमार व अनीश खजुरिया का चयन ल्यूपिन फार्मास्यूटिकल कंपनी जम्मू में हुआ। कॉलेज प्रबंधन में जेएस पटियाल, प्रो. बीडी शर्मा, डॉ. कपिल कुमार वर्मा, विनोद शर्मा और डॉ. कपिल कुमार वर्मा, इंद्र कुमार, अजय शर्मा और शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद