फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने लोस प्रत्याशी संग लिया मां का आर्शीवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने कपूर के साथ लिया बज्रेश्वरी मां का आशीर्वाद
विज्ञापन

कांगड़ा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार सुबह बज्रेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत की मन्नत मांगी। जय राम सुबह कांगड़ा संसदीय सीट से उम्मीदवार किशन कपूर और कैबिनेट मंत्रियों विपिन परमार, सरवीण चौधरी साथ मंदिर पहुंचे। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा भाजपा ने महिला मोर्चा सम्मेलनों से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है और इस बार कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने जीत का लक्ष्य दो लाख मतों का रखा है। इस मौके पर बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष मुनीश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें