फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग मंत्री ने रखीं नलुये दा खुह-भरोली सड़क की नींव

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग मंत्री ने रखी नलुये दा
विज्ञापन

खुह-भरोली सड़क की नींव
रक्कड़ (कांगड़ा)। उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने लगभग आठ करोड़ से बनने वाली चौली (नलुये दा खुह) भरोली सड़क का शिलान्यास किया। सात किलोमीटर नलुये दा खुह-भरोली सड़क बनने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। उद्योग मंत्री ने कहा ग्रामीण इलाकों में सड़के हों, इसके लिए सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने कहा रक्कड़ में मिनी सचिवालय पचास लाख एवं कुहना में फार्मेसी कॉलेज दस करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा। जल्द ही मुख्यमंत्री से शिलान्यास करवाकर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, उपेंद्र कुमार, लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीएस राणा, आईपीएच के रोहित दुबे, विद्युत बोर्ड के रजनीश धीमान, एसडीओ राजन अग्रवाल, उपप्रधान चामुखा वीरेंद्र ठाकुर, प्रधान कुहना रामपाल, प्रधान भरोली राजेंद्र शर्मा, प्रधान टिक्कर अनु धीमान, प्रधान सरड़ डोगरी रूप कुमार, पूर्व उप्रधान अश्विन ठाकुर, कामेलश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें