नवनियुक्त लेफ्टिनेंट जनरल ने चामुंडा में नवाया शीश
चामुंडा(कांगड़ा)। राइजिंग स्टार नौवीं कोर के नवनियुक्त लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने कार्यभार संभालने के बाद चामुंडा मंदिर में शीश नवाया। लेफ्टिनेंट जनरल ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के पुजारी बबलू पंडित ने लेफ्टिनेंट जनरल की पूजा करवाई। साथ ही आशीर्वाद स्वरूप मां की चुनरी भेंट की। लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने वाईवीके मोहन के स्थान पर कार्यभार ग्रहण किया है।