अगले सत्र तक रोका जाए शिक्षकों का युक्तिकरण
प्राथमिक शिक्षक संघ ने की अधिसूचना रद्द करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। हिमाचल प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक प्रदेशाध्यक्ष जीएस बेदी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बैठक में युक्तिकरण और 10 संख्या से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को बंद करने के लिए जो सुझाव मांगे। संघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि शिक्षा विभाग ने जो अधिसूचना जारी की है उसे आने वाले सत्र तक रोका जाए, ताकि प्राथमिक शिक्षक संघ ने जो प्रयास गुणात्मक शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए शुरू किए हैं उसमें कोई बदलाव दिख सके। उन्होंने कहा कि सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू करना और एससीईआरटी के स्थान पर एनसीईआरटी की किताबें शुरू करने के परिणाम को देख कर कोई भी फैसला लिया जाए। इस मौके पर संघ के सचिव रणजीत गुलेरिया, कोषाध्यक्ष कृष्ण पाल, प्रमोद कपिल, इंद्र ठाकुर, बांके बिहारी चंदेल, रविंद्र पठानिया आदि उपस्थित रहे।