फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2क को पौंग बांध विस्थापित करेंगे कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
24 को पौंग बांध विस्थापित करेंगे कैंडल मार्च
विज्ञापन

धर्मशाला। देहरा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ रोड शो में सबसे आगे चलने वाले निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने अब भाजपा सरकार को ही निशाने पर ले लिया है। धर्मशाला में प्रेस वार्ता कर पौंग बांध विस्थापितों के मुद्दे पर होशियार सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। होशियार सिंह ने कहा कि आज तक हर सरकार ने पौंग बांध विस्थापितों के साथ छल किया। हिमाचल सरकार ने तो कभी भी संजीदगी से राजस्थान सरकार के समक्ष पौंग बांध विस्थापितों के मुद्दे को उठाया ही नहीं। राजस्थान में हिमाचल के पौंग बांध विस्थापित असुरक्षित हैं। वहां 40 हिमाचली लोगों के कत्ल हो चुके हैं। अब 29 जून को पौंग बांध विस्थापितों के मुद्दे को हल करने के लिए हाई पॉवर कमेटी की बैठक आयोजित होनी है। इसमें हिमाचल सरकार विस्थापितों के मुद्दे को जोरशोर से उठाए। सरकार पर दबाव बनाने के लिए 24 जून को करीब पचास हजार विस्थापित नगरोटा सूरियां में झील के किनारे इकट्ठा होकर कैंडल मार्च निकालेंगे। अगर पौंग बांध विस्थापितों का मुद्दा हल नहीं हुआ तो विस्थापित मुंडन करवाकर जल समाधि ले लेंगे। विधायक ने कहा कि प्रदेश, केंद्र और राजस्थान तीनों जगह भाजपा की सरकारें हैं, इसलिए विस्थापितों को अब जमीन नहीं बल्कि वित्तीय मुआवजा चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें