फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड्डा ने पालमपुर में की शांता से मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
नड्डा ने पालमपुर में की शांता से मुलाकात
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद शांता कुमार से उनके निवास यामिनी में मुलाकात की। दोनों नेताओं की करीब पौना घंटा तक बातचीत हुई। इस बीच खाद्य मंत्री किशन कपूर भी साथ रहे। दोनों नेताओं की औपचारिकता भरी मुलाकात में सरकार के कामकाज को लेकर चर्चा हुई, जबकि आने वाले लोकसभा चुनाव चर्चा का केंद्र रहे। नड्डा इससे पहले विस चुनाव के समय शांता से मिलने उनके निवास पालमपुर आए थे। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, वूल फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, पूर्व राज्य सभा सांसद कृपाल परमार, एचपीसीए के प्रवक्ता संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें