सिविल इंजीनियर बनना चाहता है अखिल
पालमपुर (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौरा के अखिल राणा ने विज्ञान संकाय में तीसरा स्थान हासिल किया है। मंगलवार को घोषित जमा दो के वार्षिक परीक्षा परिणाम में अखिल राणा 500 में से 487 अंक हासिल करके तीसरे स्थान पर रहे। अखिल राणा घराणा पंचायत के तमलोह गांव का निवासी है। अखिल राणा का उद्देश्य सिविल इंजीनियर बन कर देश की सेवा करने का है। अपनी इस कामयाबी का श्रेय अखिल राणा ने अपने माता-पिता और अध्यापकों को दिया है।