फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्मार्ट सिटी परियोजना के काम में आएगी तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी परियोजना के काम में आएगी तेजी
विज्ञापन

धर्मशाला। सूबे की पहली स्मार्ट सिटी परियोजना के कामों में अब तेजी आएगी। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 50 विभिन्न पदों को स्वीकृति दी है। हालांकि, इसमें 24 पद अस्थायी विशेष नियुक्ति के तहत और 26 पद आउटसोर्स के तहत भरे जाएंगे। स्मार्ट सिटी परियोजना को मिले दो साल होने के बावजूद अभी तक कोई स्टाफ नहीं था। नगर निगम के कर्मचारियों के सहारे छोटे काम निपटाए जा रहे थे। लेकिन अब स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अलग से स्टाफ तैनात करने की मंजूरी मिलने के बाद काम में गति मिलने की आस जग गई है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत धर्मशाला में 2105 करोड़ रुपये खर्च होना प्रस्तावित है। स्टाफ न होने से काम अभी तक शुरू नहीं हो पाए थे। स्मार्ट सिटी परियोजना की प्रबंध निदेशक राखिल काहलो ने कहा कि प्रदेश सरकार को स्टाफ तैनात करने की प्रपोजल भेजी गई थी, जिस मंजूरी मिली है। अब स्टाफ तैनात होने से काम सुचारु रूप से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें