नूरपुर हादसे के नाम पर खून का धंधा
धर्मशाला। नूरपुर में निजी स्कूल बस दुर्घटना में घायल बच्चों के नाम पर खून का धंधा भी खूब चला। सोशल मीडिया पर हादसे में घायल बच्चों की जान बचाने के लिए खून की मांग मैसेज के माध्यम से की गई। इसमें बाकायदा मोबाइल नंबर भी दिए गए थे। मैसेज में तीन मोबाइल नंबरों में से एक भी नंबर हिमाचल प्रदेश से संबंधित नहीं था। हालांकि, यह मैसेज कहां से आया और कैसे सभी व्हाट्सऐप ग्रुपों में फैला, इसका कोई पता नहीं है, लेकिन, दुर्घटना में बच्चों की जान बचाने के नाम पर यह मैसेज एक के बाद एक व्हाट्सऐप ग्रुपों में जाता गया और लोग दिए गए नंबरों पर संपर्क भी करते रहे। मैसेज के माध्यम से दुर्घटना में घायल बच्चों को बचाने के लिए ओ नेगेटिव खून की मांग की जा रही है। हालांकि, सड़क दुर्घटना में घायल बच्चों की जान बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी प्रकार से खून की कोई भी डिमांड किसी से नहीं की थी।