बिना परिचालक दौड़ाई थी स्कूल बस
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर बस हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन की बड़ी खामी सामने आई है। सोमवार को स्कूल बस केवल बस चालक के भरोसे ही सड़क पर दौड़ रही थी। बस में कोई भी परिचालक नहीं था। हालांकि, सरकारी आदेशों के अनुसार स्कूल बस में चालक के साथ परिचालक होना अनिवार्य रहता है, जो न केवल बस चालक की सहायता करता है बल्कि बस में बैठे बच्चों को सुरक्षित उतारने और चढ़ाने का काम भी करता है। सोमवार को हादसा भी बाइक को पास देते हुए हुआ। ऐसे में शायद बस में परिचालक होता, तो वह बस का टायर बाहर नहीं जाने देता और बड़ा हादसा होने से टल सकता था।