फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहरी पंचायत में लगेंगे छह हैंडपंप: विक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहरी पंचायत में लगेंगे छह हैंडपंप : बिक्रम
विज्ञापन

परागपुर (कांगड़ा)। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने जसवां-परागपुर की पंचायत सेहरी का दौरा किया। इस मौके पर उद्योग मंत्री ने कहा कि जसवां परागपुर का समग्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने सेहरी में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने बताया कि अगर लोग सड़क निर्माण में जमीन दे कर सहयोग करते हैं तो संपर्क सड़क भरवाईं से कलोहा वाया सेहरी और संपर्क सड़क बणी से अंबटिल्ला वाया घिरथोली का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायत सेहरी में 10 सोलर लाइट, छह हैंडपंप लगाने और सेहरी पेयजल सुविधा के सुधारीकरण पर 90 लाख रुपये खर्च किए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर एसडीएम धनवीर ठाकुर, विनोद, अशोक भारद्वाज, सपना राणा, मुकेश सोनी, सुशील शर्मा, रमन शर्मा, सुदेश कुमारी, मीना कुमारी, कैप्टन संसार चंद, तरसेम कुमार, विनोद डोगरा, रामपाल शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें