फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलाधार पर हुई बर्फबारी, नीचले क्षेत्रों में गिरे ओले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। रविवार को दिन के समय धौलाधार की पहाड़ियों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। जिले के कई इलाकों में ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है।ओलों से गेहूं के साथ लोगों की सब्जियां भी तबाह हो गई हैं। दिन के समय मौसम खराब होने के बाद करीब दो घंटे तक बरसात होती रही। एकाएक मौसम खराब होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, जिला भर में दिन को आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन करीब एक बजे जिला भर के विभिन्न स्थानों में हल्की बरसात शुरू हो गई, जो बाद में ओलावृष्टि में बदल गई। इसी बीच धौलाधार की पहाड़ियों पर बर्फबारी भी शुरू हो गई। तीन बजे के बाद बरसात हल्की हुई, जबकि देर सायं तक आसमान में बादल छाए रहे। वहीं बीच-बीच में रुक-रुक कर बरसात के छींटे भी पड़ते रहे। भारी बारिश से कई जगहों पर सड़कों में पानी भर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें