फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवाले सोते रह गए, चोर गहने, कैश लेकर चंपत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। थाना फतेहपुर की स्थानीय पंचायत हाडा में चोर थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर एक घर में सास और बहू के 12 तोले सोने के गहने और 20 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर गए। पुलिस के अनुसार काशला देवी पत्नी पूर्ण चंद निवासी हाडा रात को अपने कमरे को ताला लगाकर साथ लगते अपनी बहन के घर सोई थी। सुबह उठकर जब वह अपने कमरे का ताला खोलने लगी तो दरवाजे की कुंडी टूटी हुई पाई। अंदर देखा तो अलमारी का ताला टूटा और सामान बिखरा था। अलमारी से सास और बहू के 12 तोले सोने के गहने और पति के चवर्ख के लिए रखे 20 हजार की नकदी गायब थी। चोरी की घटना की सूचना प्रधान मुनीषा देवी और उपप्रधान जरनैल सिंह को दी गई। उपप्रधान जरनैल सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूतों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाने की गृह पंचायत में ही चोरों ने घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें