पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा छात्रा का शव
जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के तहत रेलवे पुल से छलांग लगाकर इहलीला समाप्त करने वाली स्कूली छात्रा के शव टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने धारा-174 के तहत मामला दर्ज कर शव को नूरपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।