फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर कांगडा शिफ़्ट होगा मापतौल विभाग कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर कांगडा स्थानांतरित होगा मापतौल विभाग कार्यालय
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष वेद शर्मा बोले, सरकार ने जारी की अधिसूचना
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में कांगड़ा से धर्मशाला शिफ्ट किया मापतौल विभाग का कार्यालय दिवाली से पहले कांगड़ा के मिनी सचिवालय में शुरू हो जाएगा है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पं. वेद प्रकाश शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि कांगड़ा दौरे पर आए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से व्यापार मंडल ने कांगड़ा से धर्मशाला स्थानांतरित किए मापतौल विभाग के उपमंडल कार्यालय को कांगड़ा में दोबारा शुरू करने की मांग की थी। प्रदेश सरकार ने इस कार्यालय को कांगड़ा में दोबारा शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इससे नगरोटा, कांगड़ा और गगल के हजारों व्यापारियों को सीधा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय में यह कार्यालय शुरू होगा। उन्होंने सरकार से शाहपुर आईपीएच कार्यालय में एक्सईएन और अन्य अधिकारियों के कार्यालय में बैठने के दिन निर्धारित करने की मांग भी की। कुछ अन्य सरकारी कार्यालय भी कांगड़ा शिफ्ट किए जाएं। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा, विनोद अग्रवाल, नरेंद्र त्रेहन, रमेश महेशी, विशाल शर्मा, रमेश शर्मा दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें