स्केटिंग में अचीवर्स को मिले पांच पदक
स्कूल रिपोर्टर
धर्मशाला। अचीवर्स हब स्कूल दाड़ी के विद्यार्थियों ने शिमला में हुई दसवीं ओपन नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया है। स्कूल के बच्चों ने स्केटिंग कोच राहुल के नेतृत्व में चैंपियनशिप में भाग लिया। इसमें सिमरन और रोशीन ने स्वर्ण, आयुष्मान और वंश कपूर ने रजत, जबकि अवियुक्त ने कांस्य पदक जीता है। स्कूली बच्चों की इस उपलब्धि के लिए स्कूल की अध्यक्ष कृष्णा अवस्थी और प्रधानाचार्य मेघा टोक्स ने विजेता खिलाड़ियों और उनके कोच राहुल को बधाई दी। इसके साथ ही भविष्य में भी ऐसे मुकाम हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।
- हार्दिक महाजन, कक्षा 9वीं