संतोष को सौंपा सह संयोजक का जिम्मा
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव एवं जिला पालमपुर महिला कांग्रेस प्रभारी संतोष शर्मा को कांगड़ा-चंबा जोन का सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। संतोष शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सुष्मित देव, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, चित्रा सरवारा, सुशीला नेगी और विद्या नेगी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उसे वह बखूबी निभाएंगी।