चार माह बाद भी शुरू नहीं हुई बस सेवा
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शीतकालीन प्रवास के दौरान राजस्थान और हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू करने की घोषणा की थी, जो अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। सीएम ने फरवरी में जनसभा में घोषणा की थी कि चलवाड़ा से दिल्ली, जसूर से हरिद्वार और ज्वाली से राजस्थान के लिए रात्रि बस सेवा जल्द शुरू की जाएगी, लेकिन अभी तक तीनों रूटों पर बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। स्थानीय निवासी अजय कुमार, शिव, शेर सिंह, विक्रम सिंह, पुरुषोत्तम लाल, रामपाल, कौशल्या देवी, रंजना कुमारी, सुरेश कुमार, जीवन कुमार, राजकुमार, कुलदीप सिंह, बलदेव, कैप्टन रमेश सिंह, जनवेद सिंह, सुषमा देवी, विजय कुमार, मदनलाल, बंसीलाल, दलवीर सिंह, कविता कुमारी, गजेंद्र कुमार, शिवचरण, रामगोपाल, पूजा देवी, रमण कुमार, प्रकाश चंद्र ने प्रदेश सरकार को चेताया है कि पुरानी बंद बस सेवाओं को जल्द बहाल किया जाए तथा घोषणा अनुसार नई बसों को चलाया जाए।