फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में पूर्व विधायक को बुलाने पर विफरी कांगड़ा ब्लाक कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक को बुलाने पर बिफरी कांगड़ा कांग्रेस
विज्ञापन

कांगड़ा। तियारा स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता में पूर्व विधायक संजय चौधरी से शुभारंभ करवाने पर कांगड़ा ब्लॉक कांग्रेस ने रोष जताया है। इसके लिए ब्लॉक कांग्रेस ने स्कूल प्रशासन की निंदा की है। ब्लॉक कांग्रेस ने स्कूल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दे दी है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश वालिया, महासचिव रोशन लाल सिंहोतरा ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन ने राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए विस चुनाव में हारे पूर्व विधायक से इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाया। उधर, पंचायत समिति अध्यक्ष पुष्पा चौधरी, पंचायत प्रधान संघ के खंड प्रधान विजू चौधरी, राजीव रंजू, रंजीत सिंह, कैप्टन मदन लाल, संजीव काका, विजय नंदेहड़, विवेक डोगरा, माया देवी ने कहा कि जिस व्यक्ति को जनता ने चुनाव में लगातार दो बार हराया हो उसे सरकारी कार्यक्रम में उद्घाटन करने का कोई हक नहीं है। शिक्षक वर्ग अपनी राजनीति चमकाने और तबादलों के खौफ के लिए यह गलत परंपरा डाल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें