फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा के तालाब के बाद अब कांगड़ा में सक्रिय हुए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा के तालाब के बाद अब कांगड़ा में सक्रिय हुए चोर
विज्ञापन

दिन दहाड़े घर से उड़ाए सोने के जेवर, नकदी पर भी किया हाथ साफ
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जमानाबाद के साथ लगती पंचायत कोटक्वाला में एक अधिवक्ता के घर को चोरों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोरों ने सोने का गले का हार, चार नाक तीली, चार जोड़ी वालियां और मंगलसुत्र सहित लगभग 10 तोले सोने के जेवरों पर हाथ साफ किया है। क्षेत्र में चोरी होने सूचना के बाद डीएसपी कांगड़ा पूरनचंद ठुकराल, थाना प्रभारी कुलदीप राज शर्मा पुलिस टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा धर्मशाला से फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया था। पुलिस के अनुसार अधिवक्ता नवीन सैनी अपनी पत्नी अजंना और बच्चों के साथ शिमला गए हुए थे। इस दौरान घर में कोई भी नहीं था। मौका पाकर चोरों ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम में फोरेंसिक विशेषज्ञ राजेश जम्वाल तथा विनय कुमार ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक विशेषज्ञ राजेश जंबाल ने बताया कि घटनास्थल पर एक विशेष प्रकार के पैरों के निशान पाए गए हैं। घर के मालिक नवीन सैनी तथा उनकी पत्नी अंजना ने पुलिस को बताया कि उनके सोने का गले का हार,चार नाक तीली,चार जोड़ी वालियां,मंगलसुत्र सहित लगभग 10 तोले सोने के जेवर चोरी हुए हैं। वहीं पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें