फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने विधायक को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने विधायक को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन

जवाली (कांगड़ा)। बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन मोहल के नेतृत्व में नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया से मिला। यूनियन ने विधायक को एक मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रदेश बिजली बोर्ड के ईडी पर्सनल ने प्रदेश के सात बिजली घरों में 153 पद तकनीकी कर्मचारियों के स्वीकृत किए हैं, लेकिन 132 केवी सब स्टेशन फतेहपुर को एक भी पद नहीं दिया। उन्होंने कहा कि फतेहपुर में तकनीकी कर्मचारियों के पद दिलवाए जाएं, वहीं, मानव रहित 33 केवी सब-स्टेशन सदवां में भी तकनीकी कर्मचारियों के पद सृजित करने की मांग उठाई। इस मौके पर यूनिट अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, सचिव राकेश राणा, काका राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें