फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खू बाजार में अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खू बाजार में अवैध कब्जाधारियों को नोटिस
विज्ञापन

कब्जाधारियों के जवाब के बाद होगी अगली कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। पपरोला के खू बाजार में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासनिक मुहिम में स्थानीय प्रशासन ने पहले चरण में 29 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। पिछले दिनों एसडीएम और नगर पंचायत के सचिव विकास शुक्ला ने विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ मौके का दौरा किया था। अधिकारियों ने अवैध कब्जाधारकों को अपने कब्जे हटाने के आदेश जारी कर दिए थे। इसके चलते अब प्रशासन ने पहले चरण में 29 अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में कब्जों को हटाने के लिए कोई भी समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। नोटिस में कब्जाधारियों से केवल अपना पक्ष रखने को कहा गया है। प्रशासन आगामी दिनों में अन्य कब्जाधारियों को भी नोटिस जारी करेगा। माना जा रहा है कि अगले चरण में करीब पांच दर्जन अन्य कब्जाधारियों को नोटिस जारी होंगे। प्रशासन इन कब्जाधारियों पर सीधे रूप में कार्रवाई करने के पक्ष में नहीं है। समस्त कब्जाधारियों को नोटिस जारी होने के बाद प्रशासन सब को अपना पक्ष रखने का अवसर देगा और पक्ष के आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खू बाजार में अवैध कब्जों के कारण आम रास्ते का आकार सिकुड़ गया है। आग लगने और अन्य किसी भी दुर्घटना के समय छोटे दोपहिया वाहन को भी बाजार के अंदर ले जाना मुमकिन नहीं है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने कब्जों को हटाकर मार्ग को चौड़ा करने का कार्य शुरू किया है। उधर, एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि समस्त कब्जाधारियों का पक्ष जानने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी भी व्यक्ति को बेवजह तंग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें