फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस टीवी पर आज रात आठ बजे होगा शांता के साक्षात्कार का प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर(कांगड़ा)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार का लोकसभा टीवी चैनल पर दिया गया साक्षात्कार टीवी पर 17 फरवरी शनिवार रात आठ बजे फिर से प्रसारित किया जाएगा। साक्षात्कार तीन दिन पहले भी लोकसभा टीवी चैनल पर दिखाया गया था, लेकिन कई लोग इस साक्षात्कार को देखने से वंचित रह गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री शांता का राजनीति और साहित्य पर दिया गया यह साक्षात्कार लोगों को काफी रास आया है। शांता कुमार का यह साक्षात्कार लोकसभा टीवी चैनल ने लिया था, जिन लोगों ने यह साक्षात्कार देखा है, वे लोग इसे फिर से देखना चाहते हैं, जबकि जो लोग इसे देखने में वंचित रह गए हैं, वे भी प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता के इस साक्षात्कार को देखना चाहते हैं। लिहाजा इन लोगों ने स्वयं फोन कर सांसद शांता कुमार से आग्रह किया है कि वे उनके साक्षात्कार को टीवी पर देखना चाहते हैं। बताया जाता है कि यह देख लोकसभा टीवी चैनल से आग्रह किया गया है कि इस साक्षात्कार को फिर से टीवी पर दिखाया जाए। इस पर टीवी चैनल ने इस आग्रह को स्वीकार कर लिया है। शांता कुमार का यह साक्षात्कार अब 17 फरवरी रात आठ बजे लोकसभा टीवी चैनल पर दिखाया जाएगा। इसमें शांता कुमार ने राजनीति और साहित्य को लेकर शांता ने सवालों के बेबाक जवाब दिए हैं। उधर, सांसद शांता कुमार के कार्यालय सचिव नरेंद्र आचार्य ने बताया कि शांता कुमार का लोस टीवी चैनल पर साक्षात्कार दोबारा 17 फरवरी रात आठ बजे दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें