फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राफ्टसमैन को पंजाब की तर्ज पर मिले वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश ड्राफ्टसमैन संघ ने पंजाब की तर्ज पर प्रदेश के ड्राफ्टसमैन को भी वेतन और वित्तीय लाभ देने की मांग उठाई है। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र लोक सभा सांसद शांता कुमार से उनके निवास स्थान पर ड्राफ्टसमैन एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मिला। संघ के अध्यक्ष मनमोहन सिंह पठानिया की अध्यक्षता में सांसद शांता से मिले प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में ड्राफ्टसमैन को भी पंजाब की तर्ज पर संशोधित वेतनमान देने की मांग उठाई। इसके अलावा जूनियर ड्राफ्टसमैन से ड्राफ्टसमैन बनने के लिए लगाई गई 12 वर्षों की समय सीमा को कम करके पांच वर्ष करने और जूनियर ड्राफ्टसमैन बनने पर ग्रेड पे देने के लिए लगाई गई दो वर्ष की समय सीमा को समाप्त किया जाए। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव सतीश कुमार, धर्मशाला इकाई प्रधान मनवीर सिंह, नरेंद्र ठाकुर, कुलदीप कुमार, राकेश सिंह, चेतन ठाकुर, अतुल नाग, अर्जुन सिंह, संजय कुमार, संजीव कुमार, अजय सूद और निश्चित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें