धर्मशाला। जोनल अस्पताल धर्मशाला के कैंटीन संचालक दिनेश कुमार की अचानक हार्ट अटैक होने से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संघ ने दिनेश कुमार की मौत पर शोक व्यक्त किया है। संघ के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि दिनेश कुमार एक दिन पहले बिल्कुल ठीक थे, लेकिन मंगलवार को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। उन्होंने शोकग्रस्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।