फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारती को बेस्ट पैरा लीगल वालंटियर सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पपरोला की प्रीतम भारती को नई दिल्ली में बेस्ट पैरा लीगल वालंटियर के खिताब से सम्मानित किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा और केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की उपस्थिति में भारती को यह सम्मान दिया गया। भारती प्रदेश से एकमात्र ऐसे पैरा लीगल वालंटियर हैं जिन्हें सम्मानित किया गया है। प्रीतम भारती ने पंचायत के 74 मामलों और थाना बैजनाथ के 184 मामलों का निपटारा किया। इस कारण ये मामले अदालत से बाहर ही निपट गए। भारत विकास परिषद पपरोला-बैजनाथ और अन्य संस्थाओं ने इस सम्मान के लिए भारती को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें