शाहपुर (कांगड़ा)। सीमेंट कंपनी एसीसी ने शाहपुर में तकनीकी सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें शाहपुर के भवन निर्माण करने वाले साठ से अधिक ठेकेदार और मिस्त्रियों ने भवन निर्माण की जानकारी ली। कंपनी के जिला कांगड़ा और चंबा के तकनीकी अधिकारी श्रवण कुमार और सेल्स अधिकारी जितेंद्र सिंह राजपूत ने बताया की एसीसी गोल्ड सीमेंट भवन निर्माण के लिए रामबाण है। ये सीलन रहित है और अन्य सीमेंट के मुकाबले इसके लिए ज्यादा प्लास्टर होता है। इस दौरान लाइव डेमो करके भी दिखाया गया।