फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ांगों को पूरी नहीं किया तो करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें पूरी न कीं तो करेंगे लोस चुनाव का बहिष्कार
विज्ञापन

अनुबंध से नियमित शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ से समर्थन प्राप्त अनुबंध से नियमित अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने दो टूक कहा है कि अब उनके लाभ उन्हें नहीं मिले तो मजबूरन वे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि संघ की जायज मांगें भी पूरी नहीं की जा रही हैं, जबकि वे पैसों की बजाए वरिष्ठता लाभ देने की मांग कर रहे हैं। संघ ने कहा कि अनुबंध से नियमित कर्मचारियों को एक जैसे लाभ दिए जाएं, जबकि पहले तो कमीशन की भर्तियों में अनुबंध प्रथा खत्म किया जाए। यह नहीं हो सकता तो कम से कम सभी को एक नीति का हिस्सा मानते हुए तीन साल के लाभ दिए जाएं। इतना भी नहीं कर सकते तो कम से कम बिना वित्तीय लाभों के प्रोमोशन के हक दिए जाएं। सरकार इन मांगों को पूरी नहीं करती है तो मजबूरन अब कर्मचारियों को लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने पड़ेगा। संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि बैकडोर एंट्री को तो अपना समझ कर बहुत कुछ दिया जा रहा है, लेकिन जो सही दिशा निर्देशों के बाद सरकारी सेवाओं में आए, उनकी महत्वपूर्ण मांग को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले जब आपने वायदा किया था कि आते ही अनुबंध से नियमित कर्मियों का मसला सुलझाएंगे, लेकिन अभी तक यह मसला सुलझ नहीं पाया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें