फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालमपुर के कई गांवों में पड़ी बर्फ, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर के कई गांवों में 10 साल बाद गिरी बर्फ
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। दो दिन से लगातार हुई भारी बारिश और बर्फबारी के बाद पालमपुर धौलाधार की पहाड़ियों के साथ लगते सभी गांवों में बर्फ पड़ गई है। इन गांवों में करीब एक दशक बाद बर्फ पड़ी है। इससे इलाके में ठंड बढ़ गई है, जबकि पालमपुर के आसपास के गांवों में पड़ी बर्फ में भारी संख्या में लोग बर्फ का आनंद लेने बंदला और अन्य इलाकों में पहुंच गए। क्षेत्र के स्पैड़, कंडवाड़ी, ननाहर, डूग, बंदला, राख, सुकैड़ी, खारटी, जिया और कंडी समेत कई गांवों में बर्फ गिरी है। इन गांवों में पिछले करीब एक दशक के बाद भारी बर्फबारी हुई है। इससे लोगों को जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, शुक्रवार को निकली धूप के बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें