फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टील प्लांट कंदरोड़ी के बाहर मजदूरों की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदरोड़ी स्टील प्लांट के बाहर मजदूरों का प्रदर्शन
विज्ञापन

तीन महीने से वेतन न मिलने पर गुस्साए मजदूरों ने की नारेबाजी
बोले- एक सप्ताह में वेतन नहीं मिला तो उग्र होगा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
डमटाल (कांगड़ा)। इंदौरा उपमंडल के कंदरोड़ी में स्थापित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) प्लांट के मजदूरों ने बुधवार को मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों मजदूरों ने प्लांट के मुख्य गेट के बाहर एकत्रित होकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। मजदूरों का आरोप है कि प्रबंधन पिछले तीन माह से उन्हें पगार नहीं दे रहा है। कामगार राजकुमार, राय सिंह, रमनदीप, भरत भूषण, अवतार सिंह, हैपी, मनोज कुमार, सोनू, मुन्ना, राकेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, हरि प्रशाद, मन्नू, विशाल, बबलू, डिंपल, वरिंदर, विक्रम, राजन, करनैल सिंह, राजिंदर कुमार, विश्वजीत, राहुल शर्मा, रशपाल सिंह, विजय मुंशी, देवी प्रशाद और पप्पू सहित सैकड़ों श्रमिक शामिल रहे। उन्होंने प्रबंधन को चेताया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कामगारों को तीन माह का वेतन न दिया गया तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी उद्योग प्रबंधन की होगी। उन्होंने बताया कि तीन माह से वेतन न मिलने के चलते दिवाली, नववर्ष ऐसे ही निकल गए, अब लोहड़ी की बारी है। पगार न मिलने के कारण उन्हें परिवार का पालन करना मुश्किल हो गया है। बता दें कि (सेल) ने प्लांट को ठेके पर राजेंद्रा केयर कंपनी को दिया है। उधर, कंपनी के एमडी कविन कुमार ने बताया कि दो माह से कंपनी के बिल पास नहीं हो पाए हैं। इस कारण मजदूरों को वेतन नहीं दिया गया है, लेकिन इस माह मजदूरों को वेतन दे दिया जाएगा। वहीं, स्टील प्लांट के प्रबंधक ने कहा कि सेल ने प्लांट राजेंद्रा केयर कंपनी को ठेके पर चलाने को दिया है। मजदूरों के वेतन संबंधी जो भी समस्या है, उसे कंपनी ही देखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें