फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये विचारों का सृजन करने वालों का होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नए विचारों का सृजन करने वालों का होगा पंजीकरण
विज्ञापन

20 को ढलियारा और नगरोटा बगवां आएगी स्टार्टअप वैन
22 को धर्मशाला कॉलेज में होगा स्टार्ट-अप बूट शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। उद्योग विभाग कांगड़ा के महाप्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया यात्रा की स्टार्टअप वैन 20 नवंबर को जिला में पहुंचेगी। 20 को सुबह राजकीय महाविद्यालय ढलियारा और दो बजे राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में छात्रों से रूबरू होगी। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में स्टार्टअप स्कीमों के प्रति जागरूक किया जाएगा और तकनीकी तौर पर युवा उद्यमियों के लिए प्रस्तुत नए विचारों का सृजन करने वालों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। 22 को स्टार्ट-अप बूट शिविर धर्मशाला कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विचारों का आइडिया कटेंस्ट किया जाएगा और 30 को आईटीआई मंडी में प्रस्तावित ग्रैंड फिनाले के लिए छात्रों को चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें