मवेशी को बचाते सड़क से लुढ़की कार
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। सुरानी से बग्गी रोड पर एक कार (पीबी-02-वाई-8151) अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे लुढ़क गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार एक बच्चे को मामूली चोटें आई हैं, जबकि अन्य सभी सवार सुरक्षित हैं। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही लगड़ू चौकी के इंचार्ज एएसआई संजय कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार यह हादसा रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ, जब गाड़ी का चालक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बठिंडा से लगड़ू अपने घर आ रहा था। इस दौरान बलहारा-सुरानी रोड पर कार के आगे एक मवेशी आ गया। पुलिस के अनुसार इस बीच जब कार का चालक मवेशी को बचाने लगा तो वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से नीचे खिसक गई।