फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरोली-जदीद में मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट मकान में आग, जलने से बचाया
विज्ञापन

रक्कड़ की भरोली-जदीद में पंचायत की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
रक्कड़ (कांगड़ा)। रक्कड़ की निकटवर्ती पंचायत भरोली-जदीद में एक मकान में अचानक आग लग गई। यह मकान झिकली भरोली की निवासी तृप्ता देवी पत्नी स्व. टेकचंद का है। बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी उस दौरान तृप्ता देवी अपने पशुओं को लेकर खेतों में गई हुई थी। मकान से उठे धुएं को जब नजदीक के खेत में काम कर रहे तृप्ता देवी के जेठ तिलकराज शर्मा ने देखा तो वह तुरंत दौड़कर वहां पहुंचे और उन्होंने किचन के दरवाजे को खोला तो पाया कि अंदर रखे फ्रिज को आग की लपटों ने घेर रखा था और साथ लगते कमरे में भी आग लगी हुई थी। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि गैस के सिलेंडर में लगी आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया गया और सिलेंडर को तुरंत बाहर निकाल दिया गया, अन्यथा भारी जानमाल का नुकसान हो सकता था। पंचायत उपप्रधान हंसराज और वार्ड पंच मीरा देवी ने बताया कि युवाओं के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। मकान में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उपप्रधान तथा अन्य लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि तृप्ता देवी को फौरी राहत दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें