फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक जी, वाटर गार्ड नहीं देते पानी की नियमित सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदल गांव में नहीं मिल रहा पानी
विज्ञापन

कांगड़ा। डाका प्लेरा पंचायत के बंदल गांव में शनिवार को विधायक पवन काजल ने जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि बंदल गांव में पानी की समस्या का समाधान एक सप्ताह भीतर करवाकर ग्रामीणों को राहत दिलाई जाएगी। साथ ही एक करोड़ 45 लाख रुपये से निर्माणाधीन डाका प्लेरा से हरिजन बस्ती तक सड़क का निर्माण कार्य भी शीघ्र पूरा करवाकर ग्रामीणों को यातायात व्यवस्था मुहैया करवाई जाएगी। वार्ड पंच पवन कुमार, महिला मंडल प्रधान इंद्रा देवी ने कहा कि एक महीने से गांव में तैनात आईपीएच विभाग के वाटर गार्डों के नकारात्मक रवैये के कारण आठ से दस दिन बाद नलकों में पीने के पानी की सप्लाई की जा रही है। इस मौके पर बंसी लाल, पूर्ण चंद, ओंकार सिंह, देवी लाल, शारदा देवी, विद्या, कौशल्या सहित ग्रामीणों ने विधायक काजल को अपनी समस्याएं बताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें