शाहपुर की सड़कों में टारिंग पर खर्च होंगे 4 करोड़: सरवीण
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर उपमंडल में इस वित्त वर्ष में सड़कों की टारिंग पर चार करोड़ की राशि व्यय की जाएगी। इसके अतिरिक्त चड़ी-अनसुई सड़क के सुधारीकरण पर एक करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। यह बात शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीण चौधरी ने चड़ी मेले के दौरान कही। उन्होंने बताया कि चड़ी भितलु सड़क पर 22 लाख खर्च कर दो किलोमीटर में टारिंग की जाएगी। चंबी-चड़ी, सुधेड़ तक 60 लाख व्यय करके छह किलोमीटर में टायरिंग की जाएगी। उन्होंने चड़ी मेला मैदान को समतल करने के लिए दो लाख तथा मेला कमेटी को 10 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त मेला मैदान में तीन सोलर लाइट लगाने की घोषणा भी की। शहरी विकास मंत्री को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। शहरी विकास मंत्री ने विजेता पहलवान पम्मा को 11000 तथा उपविजेता सुखा को 10000 रुपये देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मेला कमेटी के प्रधान सुनीत कुमार, पंचायत प्रधान सरला देवी, संजीव महाजन, विवेक कालिया, जोगिंद्र चौधरी अशोक सोनी, जोगिंद्र, राजपाल, गुरुदेव राम सिंह, ओम प्रकाश, सुरेश थापा आदि मौजूद रहे।