फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले अपनों को तो हिसाब दें कांग्रेस नेता : राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने भाजपा सांसदों से हिसाब मांगने वाले कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। राकेश शर्मा ने धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा कांग्रेस के ही नेताओं से हिसाब मांगने की बात पर कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि पिछले पांच वर्षों के दौरान पूर्व सरकार ने सत्ता का सुख भोगते हुए जनता को मूर्ख बनाए रखा। जिस कांग्रेस कार्यकर्ता ने धर्मशाला में कांग्रेस नेताओं से हिसाब मांगा, वह किसी से छुपा भी नहीं है। कांग्रेस सरकार पांच वर्षों में केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर राजनीति करती आई तथा अब जबकि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना का कार्य शुरू हो चुका है तो कांग्रेस भाजपा के सांसदों से हिसाब मांगने की बता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के सांसदों के प्रयासों के चलते आज पठानकोट-मंडी फोरलाइन होने जा रहा है। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे को ब्रॉडग्रेज करने का सर्वे भी पूरा हो चुका है। मोदी सरकार की ओर से चलाई गई गई योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। राकेश शर्मा ने कहा कि हिसाब की बातें करने वाले कांग्रेस नेताओं ने पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अगर विकास किया तो अपना न कि जिला कांगड़ा के किसी विस क्षेत्र का।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें